


Health and Fitness

गर्म पानी के फायदे जानने के बाद हर उम्र के लोग इसे सेहत के लिए अच्छा नुस्खा मानने लगते हैं और अपनी दिनचर्या में शामिल भी कर लेते हैं. लेकिन शायद आपको पता भी नहीं होगा कि यही गर्म पानी अगर जरूरत से ज्यादा शरीर के अंदर जाने लगे तो आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक भी साबित हो सकता है.
आइये जानते हैं गर्म पानी से होने वाली नुकसान:-
ब्लड प्रेशर का बढ़ना
गर्म पानी के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगते हैं. कई लोग पतले होने के लिए गर्म पानी का सेवन जरूरत से ज्यादा करने लगते हैं. ये गर्म पानी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी कारण बन जाता है.
नींद खराब होना
वैज्ञानिक रिसर्च में ये पाया गया है कि गर्म पानी पीने से नींद खराब होती है. अच्छी और गहरी नींद के लिए ताजा पानी लाभकारी होता है. ऐसे में सोते समय हो सके है गर्म पानी से परहेज ही करें.

होंठो का जलना
होंठो की त्वचा बेहद नाजुक और मुलायम होती है. ऐसे में ज्यादा गर्म पानी पीने से होंठो की त्वचा को काफी नुकसान होता है. होंठों के अंदर वाली त्वचा पर कभी कभी लाल छाले भी बन जाते हैं.
किडनी खराब होना
किडनी के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है लेकिन एक रिसर्च में पाया गया है कि गर्म पानी पीने से किडनी पर लोड जरूर से ज्यदा पड़ने लगता और किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है.
अंदर के अंग जलना
गर्म पानी आपके शरीर के अंदर के अंगो पर भी बुरा असर डालता है. दरअसल, गर्म पानी का तापमान आपके शरीर के अंदर के तापमान से बिल्कुल अलग होता है ऐसे में टेंप्रेचर डिफरेंस के कारण अंदर के अंगो को नुकसान पहुंचता है.




