
New Delhi: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां लाया गया था।

पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था।

जिंदगी और मौत के बीच एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन का निधन हो गया है।
बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हई थी। कॉमेडियन को पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। भरपूर कोशिश के बाद भी डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को बचा नहीं पाए और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए।



