
Los Angeles: भारतीय-अमेरिकी संगीतकार फाल्गुनी शाह (Indian-American musician Falguni Shah) को 64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्डस (64th Annual Grammy Awards) में उनके एल्बम ‘ए कलरफुल वल्र्ड’ (a colorful world) के लिए सर्वश्रेष्ठ बच्चों के संगीत एल्बम (Best Children’s Music Albums) के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें उनके मंचीय नाम फालू के नाम से भी जाना जाता है। न्यूयॉर्क में रहने वाली संगीतकार फाल्गुनी ने पहले ए.आर. रहमान के साथ ‘स्लमडॉग मिलियनायर’ में काम किया है। उन्होंने मुंबई में प्रसिद्ध सारंगी वादक और गायक उस्ताद सुल्तान खान से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपने पुरस्कार के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। गायक ने ग्रैमी अवार्डस 2022 में पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज के जादू का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ग्रैमी प्रीमियर सेरेमनी के शुरुआती नंबर के लिए प्रदर्शन करना कितने सम्मान की बात है और फिर एक रंगीन दुनिया पर काम करने वाले सभी अविश्वसनीय लोगों की ओर से एक अवॉर्ड घर ले जाना। हम विनम्र हैं और इस जबरदस्त पहचान के लिए रिकॉडिर्ंग अकादमी को धन्यवाद देते हैं। धन्यवाद!”


