spot_img
spot_img
होममनोरंजनसंगीतकार Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल...

संगीतकार Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahari) का निधन हो गया है। वे 69 साल के थे।

Mumbai: बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahari) का निधन हो गया है। वे 69 साल के थे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ।

बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। बप्पी साहब एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी एक और पहचान हैं, वो है सोने के ढेर सारे गहने पहनना।  

दरअसल, मशहूर सिंगर को गोल्ड से लगाव इसलिए क्योंकि वो इसे अपना लक यानी भाग्य मानते हैं।उन्होंने अपने कॅरियर में कई हिट सॉन्ग गाए हैं। साथ ही कई रिएलिटी शो बतौर जज भी किए हैं। लेकिन मशहूर सिंगर का ये लग राजनीति में काम नहीं आया। बप्पी लहरी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!