बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर ने मंगलवार को अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का टाइटल ‘जी ले जरा’ रखा गया है और फिल्म में बॉलीवुड की तीन बेस्ट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अपने शानदार अभिनय का दमखम दिखाती नजर आयेंगी।

मंगलवार को फिल्म की घोषणा के साथ ही फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी मुहर लग गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आयेंगी। यह फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी।

फिल्म को जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। फिल्म को रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे,जबकि फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2022 में फ्लोर पर आयेंगी।
साल 2011 में आई फिल्म ‘डॉन 2 ‘ का निर्देशन करने के बाद फरहान अख्तर लम्बे समय बाद फिर से निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं। इससे पहले फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के साथ डॉन 2 , दिल धड़कने दो और द स्काई इज पिंक में साथ काम कर चुके हैं।
वहीं फरहान अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और आलिया भट्ट के साथ गली बॉय कर चुके हैं , लेकिन यह पहला मौका है जब फरहान तीनों अभिनेत्रियों को एक साथ लेकर फिल्म बना रहे हैं। पहली बार ये तीनों अभिनेत्रियां एक साथ एक ही फिल्म में नजर आयेंगी।
इसे भी पढ़ें:
- Mahadev App मामले के Mastermind सौरभ चंद्राकर का Oman से प्रत्यर्पण, CBI लेकर आई भारत
- Jharkhand: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार
- Gumla News: कोबजा गांव में ग्राम सभा का फैसला, ईसाई धर्मगुरुओं के प्रवेश पर रोक
- खड़गे का हमला, ‘भाजपा के जाने से ही बचेगा लोकतंत्र, बिहार-यूपी और महाराष्ट्र की सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनीं’
- UP Assembly Election 2027: 2022 में बहराइच की सात सीटों में से चार पर BJP को मिली थी जीत, दो SP के खाते में



