अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘बेल बॉटम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है,जो फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में अक्षय के वाणी कपूर अक्षय की पत्नी के किरदार में नजर आयेंगी।

‘बेल बॉटम’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं और अब फैंस का यह इन्तजार जल्द ही खत्म होने वाला है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है और यह फिल्म इसी साल 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

फिल्म ‘बेल बॉटम’ देश के एक ऐसे नायक की कहानी है, जिसे भुलाया जा चुका है। फिल्म में वाणी कपूर अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में होगी। फिल्म में लारा दत्ता भी होगी जो पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी, जभी फिल्म में हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में होगी।
फिल्म ‘बेल बॉटम’ को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख ,मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे।यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar: पप्पू यादव का BJP की रैली पर तीखा तंज, कहा-‘देश में संविधान को कौन नहीं मान रहा, जनता सब जानती है’
- Jharkhand के Giridih में UCO Bank में भीषण डाका, चार करोड़ का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटे
- देवघर में इस दिवाली बम भोग की डिमांड, बीकानेर की स्वादिष्ट मिठाईयां मचा रही धमाल
- धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
- Jharkhand के Godda में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या; खेत में मिला धड़, सिर गायब



