
‘बिग बॉस 14 ‘ (Big Boss 14) के फर्स्ट रनर अप रह चुके राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और उनकी लेडी लव दिशा परमार (Disha Parmar) 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी रस्में शुरू हो चुकी हैं। इन सब के बीच गुरूवार को दिशा परमार की मेहंदी सेरेमनी (Mehndi Ceremony) की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसे खुद दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

इस दौरान दिशा ने गुलाबी और सफेद रंग का स्लिप शरारा पहना हुआ था। इसपर मिरर वर्क इसे बेहद शानदार लुक दे रहा था। वहीं इस दौरान दिशा ने अपनी खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी भी फ्लॉट की। फैंस को दिशा की मेहंदी का डिजाइन काफी पसंद आ रहा है। दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है सिंगर राहुल वैद्य ने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ में ही टेलीविजन अभिनेत्री दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय नेशनल टीवी पर दिशा ने भी राहुल के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद लगातार दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे फैंस के बीच होने लगे और वो दोनों को हमेशा के लिए एक साथ देखने का इन्तजार कर रहे थे। अब फैंस की ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली हैं। दोनों की शादी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है और 16 जुलाई को दोनों परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे।



