![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
मुंबई: हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं। उन्होंने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था और पेमेंट भी दे दिया था, लेकिन उनके पास शराब की डिलीवरी नहीं हुई।
शबाना आजमी ने ट्वीट किया है कि सावधान हो जायें मैं ठगी का शिकार हो गयी हूं। living liquidz नाम के साइट पर एक आइटम आर्डर किया था और पेटीएम के जरिये पेमेंट भी किया था। जब शराब की डिलीवरी नहीं हुई तो शबाना आजमी ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। शबाना आजमी ने अकॉउंट डिटेल के साथ ट्वीट किया है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
हालांकि शबाना ने यह नहीं बताया है कि उन्हें कितने रुपये का चूना लगाया गया है। लेकिन, जैसे ही शबाना आजमी ने यह ट्वीट किया लोग उन्हें कमेंट करके यह बताने लगे कि यह नंबर शराब डिलीवरी के नाम पर ठगी करने वालों का है। यह धंधा पिछले लॉकडाउन से चल रहा है लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)