
नई दिल्ली।

फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने यह जानकारी शेयर की।

सोनू ने लिखा, ' मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड-19 का मेरा टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं है, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आप लोगों की मुश्किलों को ठीक करने के लिए। याद रहे, कोई भी तकलीफ… मैं हमेशा आपके साथ हूं।'
सोनू ने पिछले साल लगे लॉकडाउन में लोगों की काफी मदद की थी। अभी भी वह अपने सामाजिक संस्था के जरिए देशभर में अलग-अलग तरह से लोगों की मदद करते हैं। इसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ी है।


