
मनोरंजन

सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। आमतौर पर इस समारोह का आयेजन 3 मई को होता है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन टाल दिया गया था।

अभिनेत्री कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। हिंदी फिल्म 'भोंसले' के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी और फिल्म 'असुरन' के लिए धनुष को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिहं राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला।
कंगना को चौथी बार मिला है यह सम्मान
'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए कंगना रनोट को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। बता दें कि यह उनका चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड है। सबसे पहले कंगना को 'फैशन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिर 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी,वहीं,'पंगा' में कंगना एक कबड्डी प्लेयर के किरदार में दिखी थीं।
मनोज को फिल्म 'भोंसले' के लिए मिला अवॉर्ड
मनोज बाजपेयी के लिए यह तीसरा मौका है, जब उन्हें उनके बेजोड़ अभिनय के लिए सम्मानित किया गया है। मनोज ने सबसे पहले साल 1998 में आई फिल्म 'सत्या' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता था। फिर फिल्म 'पिंजर' के लिए उन्हें स्पेशल ज्यूरी के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। अब उन्हें फिल्म 'भोंसले' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इस फिल्म में गणपत भोंसले के रूप में मनोज का अभिनय देखने लायक था।
धनुष की फिल्म 'असुरन' ने हासिल किए दो पुरस्कार
इस बार के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में धनुष भी खूब छाए रहे। उन्हें अपनी तमिल फिल्म 'असुरन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। उनकी इस फिल्म ने इसके साथ ही बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी हासिल किया है। 2019 में आई इस फिल्म में धनुष ने एक लाचार पिता की भूमिका अदा की थी, जो अपने बेटे को बचाने के लिए परिवार के साथ गांव छोड़कर भाग जाता है। इस फिल्म के निर्देशक वेत्रिमारन हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके प्रशंसकों के दिलों में आज भी उनकी यादें जिंदा हैं। आज अभिनेता की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म – ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’
स्वाती पांडे द्वारा निर्देशित ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’ ने बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म के लिए पुरस्कार जीता है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तमिल फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के लिए सम्मानित किया गया, जो 29 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। त्यागराजन कुमार राजा ने फिल्म को निर्देशित किया था।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी
‘द ताशकंद फाइल्स’ में प्रभावशाली किरदार निभाने के लिए दक्षिण अभिनेत्री पल्लवी जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 अप्रैल 2019 में रिलीज हुई थी। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

अन्य पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम
सिनेमा पर बेस्ट किताब – संजय सूरी द्वारा रचित 'अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा'
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – सोहिनी चट्टोपाध्याय
फीचर फिल्म्स
स्पेशल मेंशन – बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट तुलु फिल्म – पिंजारा
बेस्ट पनिया फिल्म – केंजीरा
बेस्ट मिशिंग फिल्म – अनु रुवाद
बेस्ट खासी फिल्म – लेवदह
बेस्ट हरयाणवी फिल्म – छोरियां चोरों से कम नहीं होती
बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म – भुलान थे माजे
बेस्ट तेलुगु फिल्म – जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म – असुरन
बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे
बेस्ट मराठी फिल्म – बार्दो
बेस्ट बंगाली फिल्म – गुमनामी
नॉन फीचर फिल्म केटेगरी
बेस्ट नरेशन – वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग
बेस्ट एडिटिंग – शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई
बेस्ट ऑटोबायोग्राफी – राधा, ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या
बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट – रहस, सप्तर्षि सरकार
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सोनसी, सविता सिंह
बेस्ट डायरेक्शन – नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया
फैमिली वैल्यूज – ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम)
बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म – कस्टडी
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – स्मॉल स्केल सोसायटीज
बेस्ट एनीमेशन फिल्म – राधा
बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म – जक्कल
बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म – वाइल्ड कर्णाटक
बेस्ट एजुकेशन फिल्म – एपल्स एंड ओरांजेस
बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज – होली राइट्स, लाडली
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड
स्टंट – अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
बेस्ट कोरियोग्राफी – महर्षि (तेलुगू)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स – मरक्कर
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – ओत्था सेरुप्पू साइज- 7 (तमिल)
बेस्ट लिरिक्स – कोलम्बी (मलयालम)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – ज्येष्ठोपुत्री
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले – गुमनामी
डायलॉग राइटर – द ताशकंत फाइल्स
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – जल्लीकट्टू
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – बार्दो
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक, केसरी, तेरी मिट्टी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी, द ताशकंत फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति, सुपर डीलक्स
बेस्ट एक्ट्रेस – कंगना रनौत
बेस्ट एक्टर – मनोज बाजपेयी और धनुष
बेस्ट डायरेक्शन – बहत्तर हूरें
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – कस्तूरी




