रांची।

सीबीएसई (CBSE) की 10वीं-12वीं बाेर्ड परीक्षा की फर्जी डेटशीट (Fake Datesheet) वायरल हाे रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को सावधान रहने की जरूरत है।

फेक डेटशीट को लेकर बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सावधान करते हुए ट्वीट कर कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा की जो तिथियां बताई जा रही हैं, उन पर बिल्कुल यकीन न करें। अफवाहों के झांसे में न आएं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। छात्र-छात्राएं सिर्फ और सिर्फ सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी होने वाले नोटिस पर ही विश्वास करें।

There are some persons deliberately trying to create confusion about board exams by circulating old news of 1.4.20 regarding Xand XII exams . students should ignore this old circular of last year and not be misled . pic.twitter.com/EuAmgZYwf6
— CBSE HQ (@cbseindia29) April 2, 2021

10वीं की परीक्षा 4 मई से 7 जून तक और 12वीं की 4 मई 12 जून तक चलेंगी। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि इस साल महामारी और पढ़ाई के हालात को देखते हुए सिर्फ 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड ने इस सूचना को पूरी तरह से गलत बताते हुए स्पष्ट किया है कि यह ट्वीट पिछले साल 2020 का है।




