
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड स्थित हरि शरणम कुटिया के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम विजय किशोर खवाड़े है।

जो नगर थाना क्षेत्र के दुखी साह लेन झोंसागढ़ी का रहने वाला है। बताया जाता है कि घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने घटना के बाद नगर थाना को दिया।

उपरांत नगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि मृतक हरि शरणम कुटिया स्थित मंंदिर में पूजा करने जा रहा था। उसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया।
इस घटना वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस द्वारा उसे इलाज के सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


