
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने मोबाइल चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया।

गुस्साए भीड़ ने आरोपी की जमकर पहले पिटाई कर दी। उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल चोर को हिरासत में लेकर नगर थाना ले गई।
चोरी करते धराया युवक बस स्टैंड इलाके का रहने वाला बताया जाता है। बताया जाता है कि वह एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ करने जुटी थी।


