
New Delhi: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice of India DY Chandrachud) ने बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो टीम और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी।

सीजेआई ने कहा कि इसरो ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को देखकर हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में उन्हें बहुत गर्व हुआ।

सीजेआई ने आगे कहा कि यह साइंटिफिक रिसर्च और खोज में नए रास्ते खोलेगा और यह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है।
इसके अलावा सीजेआई ने आगे कहा कि चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले देशों के चुनिंदा समूह में शामिल कर दिया है। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला एकमात्र देश है।



