
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के पास एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की चाहरदिवारी से टकरा गया।

लोगों ने बताया कि अगर पूरी रफ्तार में गाड़ी इस तीन मंजिला इमारत से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

क्योंकि इस घर में काफी लोग रहते थे। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि हाइवा के चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया। इ
स कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर चाहरदिवारी से टकरा गई। जोरदार आवाज से घर व आसपास के लोगों की नींद खुल गई। बाहर का नजारा देखकर हर कोई एक पल के लिए स्तब्ध रह गया।
घर से लोग डर के कारण बाहर सड़क पर निकल गए। घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
वहीं हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके पर से फरार हो गया।


