
Deoghar / Madhupur : मधुपुर प्रखंड के पत्थरजोर पंचायत अंतर्गत जीतपुर गांव में 41वां वीर मेला का आयोजन मजदुर किसान समिति और नारी शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन, पर्यावरणविद् अरविंद और घनश्याम मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कहा क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद किया जाएगा।

जीतपुर स्थित तसर भवन पर सिर्फ कर्मचारी बैठते हैं यहां बुनाई का कार्य बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।
जगह-जगह सड़क, गार्डवाल, पुल- पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। किसानों को पानी के लिए सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों द्वारा उगाए गए फसल मरे नहीं।
पर्यावरणविद् घनश्याम ने कहा यहां के अगल-बगल के किसान जो पलायन कर रहे हैं उनको खेती में रुचि बढ़ाने के लिए समय-समय पर बैठक कर जागरूक करने का काम किया जाय। जैविक खेती की बढ़ावा देने का काम करना है। इस क्षेत्र में जंगल को बचाने से ही मानव बच सकता है।
क्षेत्र के युवा- युवतियों के लिए कंप्यूटर सेंटर चालू करने की बात पर जोर दिया। पर्यावरणविद् अरविंद ने कहा पलायन का रोकना सब की जिम्मेदारी है और किसानों के लिए पानी की व्यवस्था होने से यहां के युवा किसान अपना खेतों में समय बिताएंगे।
क्रांतिकारी स्थल पर एक आवास और पानी की व्यवस्था पर जोर दिया गया। मेला में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, पंकज पीयूष, राजेश तिवारी, शिवलाल किस्कू, सहदेव सिंह, झरी सिंह, टेकलाल सिंह, डोमन सिंह, जगदीश सिंह, फिरोज आलम, महताब अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
मेला में तरह-तरह की दुकानें लगी है। खेल तमाशा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संथाली जतरा देखने सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हुए।


