
Deoghar: देवघर स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों ट्रांसफर्र-पोस्टिंग को लेकर खूब खेला हो रहा है। मुख्यालय के निर्देश पर पांच साह से अधिक एक ही स्थान पर रहने वाले कर्मियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया जाता है।

योगदान करने करने के बाद श्रावणी मेला तक पुराने स्थान पर बने रहे का आदेश दिया गया था। श्रावणी मेला के खत्म होने के बाद बारी विरमित करने की आती है तो इससे पहले पुराने स्थान पर बने रहने का आदेश जारी कर दिया जाता है।

इतना नहीं एक एएनएम का एक बार नहीं तीन-तीन बार योगदान स्थल में बदलाव कर दिया जाता है। विभाग की इस ट्रांसफर्र-पोस्टिंग का झोल समझ से परे है।
आखिर क्या वजह रही कि स्थानांतरित करने के बाद फिर से पुराने स्थान पर अगले आदेश तक बने रहने से संबंधित आदेश जारी कर दिया जाता है। विभाग के अंदर खाने में इसकी चर्चा खूब हो रही है।
यह मामला तब सामने आया जब सिविल सर्जन कार्यालय से एक जुलाई को स्थानांतरित लिपिक मनीष कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव व गणेश पुजहर को प्रभार प्रतिस्थानी को सौंपने को कहा जाता है।
जबकि अभ्युक्ति के कालम में अगले आदेश तक पूर्व का काम करने का आदेश दिया जाता है। कुल मिलाकर ट्रांसफर्र-पोस्टिंग के नाम पर केवल आइ वाश की जा रही है।



