
Deoghar: देवघर नगर थाना के क्षेत्र के उपर सिंघवा इलाके में मेसो कंपनी के डिलेवरी बॉय से सामान की छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर राम मंदिर इलाके का रहने वाला डिलवरी बॉय ने नगर थाना में शिकायत किया है।

बताया जाता है कि वह एक पार्सल देने उपर सिंघवा में गया था। जहां वह डिलवरी देने गया था वहां पर तीन – चार की संख्या में युवक खड़ा था।
जिसको डिलेवरी देने गया था उसी के साथ सभी लड़के थे। उसने जब एक लड़के को डिलेवरी देने लगा तो चारों लड़कों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया।
वहीं उसके बैग में रखे डिलवरी के लिये लगभग तीन हजार रूपये के कपड़े छिनतई कर लिया। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।



