
Deoghar: देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के भोरा जमुआ के पास एक ऑटो पलटने से छः कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें कुंडा के द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बिहार के नालंदा जिले के शिलावै के रहने वाले भूषण सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रीना देवी और राँची जिले के ओरमांझी के शुकरी देवी, मनोज मुण्डा, अनुज मुण्डा और बिहार के समस्तीपुर निवासी सुषमा देवी एवं

मुन्नी देवी बासुकीनाथ में पूजा करने के पाश्चात अन्य कांवरिया के साथ किराये के ऑटो में सवार होकर जसीडीह स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे।
उसी क्रम में ऑटो अनियन्त्रित होकर पलट गया। जिसमें ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए। उपरांत स्थानीय लोगों ने सभी को ऑटो से बाहर निकाला।
साथ ही ग्रामीण द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दिया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार घटना स्थाल पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


