
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में स्थित शिवगंगा एवं बस स्टैंड इलाके से दो श्रद्धालु के नकदी एवं मोबाइल की चोरी कर ली गई। इसे लेकर दोनों श्रद्धालुओं के द्वारा नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है।

बिहार के पटना सिटी के रहने वाले श्रद्धालु जयकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बाबा मंदिर स्थित शिवगंगा में स्नान करने पहुंचा था। इस दौरान चोरों ने उनके बैग में रखे 8000 नगद और मोबाइल की चोरी कर ली।

बताया कि चोर चोरी करते शिवगंगा तट पर लगे सीसीटीवी मैं साफ दिखाई दें रहा है। उन्होंने चोरी हो जाने को लेकर एक लिखित शिकायत नगर थाने में दी है।

दूसरी चोरी की घटना बस स्टैंड के पास की है। कोलकाता के जिला हुगली देवीपुर निवासी श्रद्धालु राजेंद्र मोहाली ने बताया कि वह बासुकीनाथ से पूजा कर बस स्टेण्ड में बस से उतरा था।
उसे शौच के लिए जाना था तो उसने बस स्टैंड स्थित एक दुकान में अपने सामान को रखकर शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो उसका बैग दुकान से गायब मिला।
बताया कि बैग में मोबाइल और 2200 रुपया नकद था। उसने इसकी शिकायत नगर थाना में दिया है। नगर पुलिस दोनों से शिकायत लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


