
Deoghar : देवघर जिले के मधुपुर स्टेशन के पास लोकल ट्रेन से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक का नाम 41 वर्षीय अनील रवानी है जो मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के फुलची गावं का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक का भाई पंकज कुमार ने कहा है कि उसका भाई राजमिस्त्री का काम करता था। 23 जुलाई को 08 बजे राजमिस्त्री का काम करने शंकरपुर जा रहा था। वहां जाने के लिये मधुपुर स्टेशन पर आसनसोल झाझा ट्रेन में चढ़ा था।

उसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और ट्रेन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में जीआरपी द्वारा इलाज के लिये पहले मधुपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में 24 जुलाई को उसकी मौत हो गयी।
इधर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


