
Deoghar : नगर थाना इलाके के दो अलग-अलग स्थानों से दो बाइक की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने बरमसिया मस्जिद के पास स्थित एक अपार्टमेंट से बाइक की चोरी कर ली इसे लेकर थाना में अभिषेक सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

वहीं दूसरी बाइक चोरी की घटना पुरदाहा इलाके का बताया जाता है। इसे लेकर पुरनदाहा निवासी संजय कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है। कहा है कि वह अपनी बाइक सुपर स्पेलंडर को घर के सामने लगाया था।

बाइक लगाने के बाद वह घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब बाहर निकला तो देखा की बाइक गायब है।
आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली। नगर पुलिस शिकयत लेकर जांच में जुट गयी है।


