
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुमैठा स्टेडियम में करंट लगने से एक स्क्यूरिटी गार्ड की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक का नाम 33 वर्षीय मो. तनवीर आलम है। जो मधुपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला का रहने वाला था।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के भाई मो फिरोज आलम ने कहा है कि उसका मृतक भाई कुमैठा स्टेडियम में स्कयूरिटी गार्ड का काम करता था। कुमैठा स्टेडियम के पानी टंकी में वह गिर गया।

टंकी के अंदर बिजली का तार गिरा हुआ था जिससे करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। वहां उपस्थित अन्य कर्मियों के द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को दे दी गयी ह


