
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के सीता होटल के पास सुबह एक तीन मंजिला मकान ढह गया है। सुबह 6 बजे के आसपास से एनडीआरएफ टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

दिन के 11 बजे तक मकान के मालबे से चार लोगों को निकाला जा सका है। जिसमे दो लोगों कि मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है।

मृतक का नाम हरिहरबाड़ी निवासी 53वर्षीय मनीष दत्त द्वारी और दर्दमारा निवासी 42 वर्षीय सुनील कुमार के नाम शामिल हैं।
वहीं घायल का नाम अनुपमा देवी और 12 वर्षीय सत्यम कुमार के नाम शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक राहत बचाव कार्य जारी था। मलवे में और लोगों के दवे होने कि आशंका है।



