
Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से एक युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृतक विक्रम कुमार जसीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक के भाई दिलीप रवानी ने बताया कि वह अपने काम से बाहर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए गया था। उसी दौरान स्टेशन के बाहर लगे चापानल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर वह वहां पहुंचा और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।

बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया गया।


