Deoghar: देवघर नगर थाना स्थित देवघर न्यू रेलवे स्टेशन रोड से एक 45 वर्षीय महिला के गायब हो जाने का मामला सामने आया है। गायब महिला का नाम बिमली देवी है जो बांका जिला के कटेली गांव की रहने वाली है। इसे लेकर महिला का पुत्र बिट्टू चौधरी ने नगर थाना में आवेदन देकर खोज निकालने की गुहार लगायी है।
कहा है कि वह संबधी के यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने देवघर आयी थी। 28 अप्रैल के बांका जाने के लिये न्यू देवघर स्टेशन पहुंची। लेकिन उसका ट्रेन छूट गया। कहा है कि उपरांत वह घर लौटने के लिये ऑटो में बैठी उसके बाद अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह ऑटो से कटोरिया जा रहे हैं। कहा है कि वह न तो कटोरिया पहुंची और न ही घर। उपरांत काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिली। उसके बाद नगर थाना में शिकायत देने पहुंचा। नगर पुलिस ओवदन लेकर तकनिकि सेल के सहारे महिला की खोज में जुट गयी है।