लातेहार।

लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमु बेतला मार्ग के अखरा बस्ती के समीप मेदनीनगर की दिशा से आ रही सवारी वाहन और नेतरहाट से आ रहे बाइक सवार की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें नेतरहाट से पलामू के लिए लेस्लीगंज जा रहे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।

जिन्हें निजी सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी भीम पासवान ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर घायल पड़े दोनों घायलों को अपनी बाइक पर बिठाकर 12 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए ।जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया ।

वहीं दोनों घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
वही बरवाडीह थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल पहुंचकर सवारी वाहन और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।


