
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक के पास सब्जी खरीदने के दौरान एक व्यक्ति के मोबाइल की पॉकेटमारी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इसे लेकर जसीडीह थाना क्षेत्र के प्रमेश्वर चौक रोहणी निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि बाजला चौक स्थित एक सब्जी दुकान में सब्जी खरीदारी कर रहा था।

उसी क्रम में पैंट में पॉकेट से वीवो 23 प्रो मोबाइल जिसकी कीमत 45 हजार रूपये है किसी अज्ञात चोर ने निकाल लिया। कहा है कि उक्त मोबाइल में कई प्रकार के जरूरी डाटा और कागजात सेव किया हुआ था। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।


