
Deoghar: देवघर जिले के जियो (Jio) ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब कुछ ही घन्टे का इंतजार और जियो की 5जी सर्विसेज का लुत्फ ग्राहकों को मिलेगा।

जी हां, विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर है कि कल यानी मंगलवार से जिओ की 5जी सर्विस झारखंड के देवघर में शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही झारखंड के बोकारो और हजारीबाग जिले में भी जीओ की 5जी सेवा 21 फरवरी से शुरू होने की जानकारी है।



