spot_img

Deoghar: अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Deoghar: देवघर पुलिस ने कुंडा थाना इलाके से दो बदमाशों को अवैध हथियार व कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश सिंह महालक्ष्मी नगर करनीबाग और नौलखा करनीबाग निवासी संजय कुमार यादव के नाम शामिल हैं। इसे लेकर कुंडा थाना में एएसआई अजय कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

कहा है कि वे रात्रि गश्ती पर थे उसी क्रम में जानकारी दी गयी की वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया है। छापेमारी के लिये टीम पहुंची जिसमें नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एसआई अभिनाश गौतम, एसआई रविन्द्र कुमार सिंह शामिल थे। छापामारी टीम जब करनीबाग महालक्ष्मी नगर पहुंची तो पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगा। जिसे खदेड़कर कर जवानों ने पकड़ लिया।

पुछताछ करने पर एक ने अपना नाम दिनेश कुमार सिंह और दूसरे ने संजय कुमार यादव बताया। जब दोनों की तलाशी ली गयी तो दिनेश कुमार सिंह के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा और संजय कुमार यादव के पास 8 एमएम का दो कारतुस बरामद किया गया। पुछताछ के बाद दोनों को कुंडा पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी थी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!