
Deoghar: बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले एक युवक को देवघर की एक महिला से प्यार हो गया। बताया जाता है कि दोनों की दोस्ती पहले ऑन लाइन लूडो खेलने के दौरान हुई। उसके बाद मोबाइल से बात होने लगी। प्यार जब परवान चढ़ गया तो युवक महिला से मिलने बेगूसराय से देवघर पहुंच गया।

नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक होटल में किराए पर रूम लिया। युवक और महिला होटल के कमरे में थे। इसकी भनक महिला के पति को लग गई। पति होटल पहुंच गया और होटल में हो हल्ला करने लगा। इसकी जानकारी नगर पुलिस को दी गई। नगर पुलिस होटल पहुंची और महिला व उसके प्रेमी को थाना ले आई।

यह घटना बुधवार की देर शाम की बतायी जाती है। गरुवार दोपहर तक दोनों को थाना में बैठाकर रखा गया था। महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। पुलिस वाले युवक के परिजनों का इंतजार कर रहे हैं।



