
New Delhi: रोहिणी जिले के प्रेम नगर इलाके में एक दुल्हा घोड़ी चढ़ने से कुछ ही मिनट पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसपर उसकी एक प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित दुल्हा जनता एंक्लेव,प्रेम नगर पार्ट-3,किराड़ी इलाके में परिवार के साथ रहता है। वह प्राईवेट नौकरी करता है। प्रेम नगर पुलिस थाने में उसी की पड़ोसन लड़की अपने वकील के साथ पहुंची। जिसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से वह पिछले तीन साल से प्यार करती थी।

उससे शादी करना चाहती थी। जिसका युवक ने वादा भी किया था। शादी का झांसा देकर दोनों ने रिश्ते भी बनाए थे। एक साल पहले उसने युवक की थाने में शिकायत भी की थी। जिसमें समझौता भी हो गया था। लेकिन अब जब उसको पता चला कि वह शादी कर रहा है। उसको बर्दाश्त नहीं हुआ। पुलिस ने युवती की शिकायत के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर घर से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।


