
Deoghar: देवघर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नपा0) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी कि देवघर नगर निगम को लेकर जिला राइफल शूटिंग भवन देवघर कॉलेज और मधुपुर नगर परिषद के लिए महिला महाविद्यालय मधुपुर मतगणना स्थल चिन्हित किया गया है।

मतगणना के लिए देवघर नगर निगम 1 से 36 वार्ड के लिए 36 टेबल जिसमें 172 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी। साथ ही मधुपुर नगर परिषद 1 से 23 वार्ड के लिए 10 टेबल जिसमें 46 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी।

आगे उन्होंने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम 172 मतदान केंद्र के लिए 36 मतगणना पर्यवेक्षक, 36 प्रथम गणन सहायक एवं 36 द्वितीय गणन सहायक कुल 108 कर्मी उपस्थित रहेंगे। साथ ही मधुपुर नगर परिषद 46 मतदान केंद्र के लिए 10 गणना पर्यवेक्षक, 10 प्रथम गणन सहायक एवं 10 द्वितीय गणन सहायक कुल 30 कर्मी उपस्थित रहेंगे।

वहीं सुरक्षित 50% हेतु 18+5 गणना टेबल के लिए 23 गणना पर्यवेक्षक, 23 प्रथम गणन सहायक एवं 23 द्वितीय गणन सहायक कुल 69 कर्मी उपस्थित रहेंगे।
ऐसे में देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद हेतु 207 कर्मी मतगणना हॉल में कार्यरत रहेंगे।
इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि वज्रगृह की सुरक्षा की देखभाल के लिए सशस्त्र बलों को पुलिस अधीक्षक स्तर से चौबीसों घंटे तीन पालियों में मतगणना समाप्ति तक की अवधि के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा को लेकर 2 लेयर में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं उचित पहचान के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।


