
New Delhi: दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक विंग (Traffic Wing of Delhi Police) ने तिरंगा बाइक रैली (Tricolor bike rally) के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) पर हेलमेट नहीं पहनने, बिना लाइसेंस के बाइक चलाने और अन्य कागजात नहीं होने पर 1,000 रुपये का चालान जारी किया है।
भाजपा की ओर से देशभर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। दिल्ली में यह मध्य दिल्ली के लाल किला इलाके में आयोजित किया गया था। पुलिस ने बताया कि तिवारी पर बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और प्रदूषण व पंजीकरण प्रमाण पत्र के बाइक चलाने का चालान किया गया।

मनोज तिवारी ने कहा है कि कानून का उल्लंघन करने पर वह जुर्माना भर देंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज हेलमेट न पहनने के लिए बहुत खेद है। मैं चालान का भुगतान करूंगा। इस फोटो में वाहन की स्पष्ट नंबर प्लेट दिखाई दे रहा है और स्थान लाल किला था। आप सभी से अनुरोध है कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं।”

तिवारी किसी और की बाइक चला रहे थे। पुलिस ने बाइक के असली मालिक का भी चालान कर दिया है।



