
New Delhi: दिल्ली जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा के बाद शुक्रवार को हिंदू (Hindu) और मुस्लिम (Muslim) की अमन कमेटी (Aman Committee) की ओर से यह ऐलान किया गया कि इलाके में भाई चारा कायम रखने के लिए रविवार को एक तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जाएगी।

भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से जहांगीरपुरी में आज शाम 6 बजे हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग एक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। ये तिरंगा यात्रा करीब 1 किलोमीटर लंबी होगी। इस यात्रा में दोनों समुदायों से करीब 50 लोग शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन की तरफ से इस यात्रा को इजाजत दे दी गई है।

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तय जगहों से यह यात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुस्लिम और हिंदू समुदाय से 25-25 वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा जहांगीरपुरी के कुशल चौक से शुरू होकर जिस जामा मस्जिद के सामने पथराव हुआ था, वहां से होते हुए आजाद चौक पर खत्म होगी। यात्रा का मकसद इलाके में भाईचारा कायम करना है।


