
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने Twitter के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें ट्विटर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। NCPCR की शिकायत पर ट्विटर पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अनुसार, नए आईटी कानून के तहत ट्विटर पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। NCPCR की तरफ से यह शिकायत दी गई थी कि ट्विटर पर बच्चों से संबंधित कई जगह आपत्तिजनक सामग्री मौजूद है।

उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फिलहाल IT Act और POCSO Act के तहत ट्विटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।


