spot_img

Patna कॉलेज में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Patna: बिहार की राजधानी के पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित पटना कॉलेज में आज सुबह पांच बजे आग लग गई। आग ने वाणिज्य विभाग के मैथ्स डिपार्टमेंट और लाइब्रेरी को अपनी जद में ले लिया। लपटें देखकर कैम्पस में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं।

बताया जा रहा है छठ महापर्व पर सुबह अर्घ्य देकर घर जा रहे कुछ लोगों ने लपटों को देखकर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां कॉलेज पहुंचीं।

दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में मैथ्स डिपार्टमेंट और लाइब्रेरी को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!