
New Delhi: लोकसभा के दो सांसद ऐसे हैं, जो सैलरी ही नहीं लेते। इनमें से एक भाजपा और दूसरे कांग्रेस से हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक यह दोनों सांसद हैं नवीन जिंदल और डॉ. बिमोल अकॉइजम अंगोमच। नवीन जिंदल हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। वहीं, अंगोमचा इनर मणिपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद हैं। दोनों सांसदों के बारे में यह जानकारी आरटीआई से मिली है।

इंडिया टुडे के मुताबिक लोकसभा सचिवालय से आरटीआई के जवाब के अनुसार, डॉ. बिमोल अकॉइरजम अंगोमचा, और नवीन जिंदल ने अपने आधिकारिक भत्तों या सुविधाओं का लाभ लेने से भी मना कर दिया है।
इनके चुनावी हलफनामों के अनुसार, दोनों सांसदों का फाइनेंशियल बैकग्राउंड बिल्कुल अलग है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने 1,241 करोड़ रुपए के संपत्ति की घोषणा की है। जबकि इनर मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. बिमोल अकॉइजम अंगोमच ने लगभग 97 लाख रुपए की संपत्ति की घोषणा की है।


