
New Delhi: दूरदर्शन की मशहूर और पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। करीब 30 साल तक उन्होंने नेशनल ब्रॉडकास्टर पर अपनी सेवाएं दीं।

1971 में गीतांजलि ने दूरदर्शन जॉइन किया था। तीन दशक के कार्यकाल के दौरान उन्हें चार बार बेस्ट न्यूज एंकर का अवार्ड मिला था। 1989 में गीतांजलि ने इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार जीता था। अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियों और योगदान के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया गया था।

दूरदर्शन से रिटायर होने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में भी काम किया था। उन्होंने कनफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की कंसलटेंट भी बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘खानदान’ सीरियल में भी काम किया था।
बता दें कि गीतांजलि अय्यर कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से ग्रेजुएट हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा भी किया था।


