spot_img
spot_img

भारत में Corona के रोजाना मामले बढ़कर 1,150 हुए

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,751, हो गई है।

New Delhi: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5,21,751, हो गई है। ये आंकड़े रविवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने साझा किए। इस बीच, भारत में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,558 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में 954 मरीज ठीक हुए, जिससे महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,08,788 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 3,65,118 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 83.18 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.27 प्रतिशत है, हालांकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.31 प्रतिशत है।

भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे तक 186.51 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 2,27,22,442 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.42 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

रविवार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 20.57 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!