New Delhi: भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में आजकल में बारिश की संभावना है। दिल्ली में रुक-रुकर बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक, पहड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। पूर्वी भारत में 24 जनवरी तक और उत्तर-पूर्वी भारत में 25 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश के ज्यादातर भागों में शीतलहर जारी बनी हुई है।
24 जनवरी तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। वहीं, 23 जनवरी तक यहां आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) बनने की वजह से यह बारिश हो रही है।
उत्तर भारत में 23 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। यही हाल राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 25 और 26 जनवरी को सुबह धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है। शीतलहर भी चल सकती है।(Agency)