
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री को पिछले तीन दिन से बुखार है। उन्हें एम्स के हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है यहां उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। डॉक्टर नीतीश नायक की देख रेख में उनका इलाज चल रहा है। सिंह दो हफ्ते पहले 26 सितंबर को 89 साल के हुए।



