
नई दिल्ली: भारत ने 95 करोड़ कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) की खुराक के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आने वाले दिनों में देश 100 करोड़ डोज लगाकर एक नया इतिहास रचेगा।

देश में वैक्सीन (Vaccine) की जरूरत पूरी हो जाने के बाद हम वैक्सीन को एक्सपोर्ट करेंगे। एक दिन में करीब एक करोड़ वैक्सीन लगाई जा रही है देश में कोरोना टीकाकरण अभियान ने आधी दूरी तय कर ली है। 31 दिसंबर तक सभी वयस्कों के टीकाकरण के लक्ष्य के हिसाब से देखें तो अगले लगभग पौने तीन महीने में बाकी की आधी दूरी तय करनी है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 19 राज्यों के साथ बैठक की।

देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी लगभग 94 करोड़ है। प्रति व्यस्क दो डोज के हिसाब से सभी व्यस्क लोगों के टीकाकरण के लिए 188 करोड़ डोज लगाने की जरूरत है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यों को औसतन प्रतिदिन 1.14 करोड़ डोज लगानी होंगी।


