![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
नई दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का बुधवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।
चंदन मित्रा के पुत्र कुषाण मित्रा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, कल देर रात पिताजी का निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
चंदन मित्रा द पायनियर के संपादक भी थे, लेकिन इस साल जून में अखबार के प्रकाशक पद से इस्तीफा दे दिया था। मित्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
प्रधानमंत्री ने चंदन मित्रा के निधन पर जताया शोक
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “श्री चंदन मित्रा जी को उनकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।”
बता दें मित्रा, भारतीय जनता पार्टी से सांसद थे, हालांकि साल 2018 में वह पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का बुधवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।