
नई दिल्लीः कोरोना के थर्ड वेव या भविष्य में कोरोना का गंभीर संक्रमण बच्चों में देखने को मिलेगा इसके कोई प्रमाण नहीं हैं, ये बातें एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने आज स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि ऐसा कोई आंकड़ा ना तो भारत में और ना ही पूरी दुनिया में मौजूद है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि बच्चे में ज्यादा प्रभावित होंगे। यहां तक कि कोरोना की दूसरी लहर में भी जो बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए उनमें माइल्ड लक्षण थे। मुझे नहीं लगाता है कि भविष्य में भी बच्चों पर कोई गंभीर संक्रमण देखने को मिलेगा।


