नई दिल्ली।

देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामले 2.5 लाख के पार आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 1,619 और लोगों की मौत हो गई।

देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या अब 1,50 करोड़ से पार हो गई है। जिसमें अब तक 1,29,53,821 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना महामारी की चपेट में आकर 1,78,769 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं देश में एक्टिव केस (इलाज करा रहे मरीज) की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को नए मामले सामने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 19,29,329 हो गई है, जो कुल संक्रमित मामलों का 12.18 फीसदी है।
रिकवरी रेट (संक्रमण से ठीक होने की दर) भी लगातार घटकर 86.62 फीसदी हो चुकी है।
केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।


