नई दिल्ली।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए हैं, भारत में कुल मामलों की संख्या 1,38,73,825 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1,027 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। अब तक देश में कुल कोरोना वायरस की वजह से 1,72,085 लोग मारे जा चुके हैं।

एक बार फिर कोरोनावायरस के 1 दिन में आने वाले मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिस तेजी से 1 दिन में नए मामले दर्ज हो रहे है यह एक चिंता का विषय बन गया है। देश के लिए चिंता की विषय है कि मौजूदा समय में 1 दिन में 1 लाख से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। बुधवार सुबह तक देश में कुल 11,11,79,578 कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ को पार कर चुकी है, अमेरिका के बाद भारत में 1 करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,84,372 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,38,73,825 हो गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 1,027 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,72,085 हो गई।
भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि कोरोना से उबरने वालों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है। कोरोनावायरस से रिकवर होने वालों की बात करें तो उनका आंकड़ा भी 1,23,36,036 पहुंच चुका है। देश में रिकवरी में पिछले कुछ दिनों से लगातार सुधार दिखाई दे रहा है और अब यह 88.92 % हो गया है। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की संख्या 82,339 है। देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 13,65,704 है।
पिछले 24 घंटे में 14,11,758 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में अब तक कुल 26,06,18,866 सैंपल टेस्ट किए गए।बदेश में मृत्यु दर 1.24% जबकि पॉजिटिविटी रेट 13.05 प्रतिशत दर्ज की गई।



