नई दिल्ली।

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। शनिवार को देश में 92,994 संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि 514 लोगों की जान गई। एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की बात करें, तो बीते साढ़े 6 महीने बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 19 सितंबर को 92,574 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मौत के मामले में लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा लोगों की जान गई। इससे पहले शुक्रवार को 713 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि शनिवार को 60,059 लोग ठीक भी हुए हैं।



Also Read: झारखंड में बेकाबू हुआ कोरोना: 873 नए केस, छह महीने के बाद एक दिन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा
देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.16 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.87 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।




