नई दिल्ली।

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ रहे हैं। नए आंकड़े कोरोना की दूसरी लहर की आशंका व्यक्त करा रहे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 43,846 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,15,99,130 हो गए। Covid-19 के उपचाराधीन मरीजों की तादाद में लगातार 11वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। पंजाब, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में संक्रमण बढ़ने के बाद प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइंस के पालन में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के उपायों का पालन करने में लापरवाही के कारण संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।


