नई दिल्ली।

एक और जहां आज देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं दूसरी ओर पूरे देश की निगाहें किसानों द्वारा निकाले गए ट्रैक्टर मार्च पर है।

दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं से किसानों ने राजधानी में एंट्री करना शुरू कर दिया है।

गाजीपुर बॉर्डर पर कई जगहों पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए है। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है।



